आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

24 मार्च 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

24 मार्च 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 24 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति एवं शुक्र ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। कार्यों में अनिश्चिंतता का समावेश रहेगा।

दूसरों की प्रगति देखकर उससे आगे निकल जाने की अदभुत क्षमता है। सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रय में अधिक व्यय करेंगे। जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा प्रमुख उद्देश्य सुखशांति का जीवन व्यतीत करना होगा । विद्या-अध्ययन में व्यवधान रहेगा। किसी की चापलूसी या झूठी प्रशंसा करना पसंद नहीं करेंगे। सज-संवर कर रहना अधिक पसंद करेंगे। जीवन में आकस्मिक घटनायें अधिक घटित होगी। कार्यों में अनिश्चिंतता का समावेश रहेगा। शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम को अधिक महत्व देंगे। स्वयं के प्रयत्न से ही सफलता प्राप्त करेंगे। त्वरित निर्णय व दूरदर्शिता सफलता में सहायक सिद्ध होगा।

जीवन में परेशानी की स्थिति में अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में हल्का नीला एवं सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। कुँवारी कन्याओं को सफेद सामान दान में देवें। गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी अवश्य खिलावें | सदाचार का पालन सदैव करें | परोपकार अवश्य करें | सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर