आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

17 मार्च 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

17 मार्च 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 17 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आपके ऊपर वृहस्पति एवं शनि ग्रह का सम्मिलित प्रभाव जीवन पर्यन्त रहेगा। आपकी इच्छा शक्ति दृढ़ रहेगी।

आप स्वभाव से गंभीर रहेंगे आपके विचार मौलिक होंगे। समाज सेवा की भावना आप में प्रबल रहेगी। जन-कल्याण की ओर रुझान रहेगा। मित्रों के प्रति पूर्ण बफादारी निभायेंगे। मौतिक सुख-सुविधा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी। साहसिक कार्यों की ओर आपका रुझान रहेगा। स्पष्टवादी प्रकृति का होने के कारण दूसरों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। क्रोध की स्थिति में अपना मानसिक संतुलन खो बैठेंगे। सूक्ष्दर्शिता आपका विशेष गुण होगा। धार्मिक अध्यात्मिक कृत्यों में आपका झुकाव अधिक रहेगा।

सहज ही कुछ प्राप्त नहीं कर पायेंगे। क्रोधी भी होंगे। जीवन में परेशानी की स्थिति में अपने देवकक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक अवश्य जलावें। अपने दैनिक जीवन में काला एवं भूरा रंग का प्रयोग अधिकतम करें। शनिवार के दिन तेल का दान करें। नशीली पदार्थों के सेवन से बचे। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर