आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

16 मार्च 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

16 मार्च 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 16 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह केतु है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आपके ऊपर बृहस्पति एवं केतु ग्रह का प्रभाव आजीवन रहेगा। जीवन संघर्षशील रहेगा। भावुक प्रकृति के संकोची व शांतिप्रिय व्यक्ति होंगे। सुख-दुख, लाभ-हानि जीवन में जुड़ा रहेगा।

अध्याय साय की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेंगे। किसी भी कार्य को विशेष तरीके से करने की कोशिश करेंगे दूसरों के मन की बात सहज ही जान लेंगे। जीवन से कभी संतुष्ट नहीं होंगे यही असन्तुष्टि आपको कार्यशील रखेगी । इच्छा शक्ति दृढ़ होगी । स्थान-परिवर्तन के अवसर जीवन में कई बार आयेंगे। जो व्यक्ति एक बार मिल लेगा वह कभी भूल नहीं पायेगा। आमोद-प्रमोद में व्यर्थ का समय नष्ट करेंगे। अतीन्द्रिय ज्ञान की क्षमता होगी । जीवन में कठिनाई की स्थिति में अपने देवकक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक अवश्य जलावें।

अपने दैनिक जीवन में पीला रंग का प्रयोग अधिकतम करें। रविवार के दिन कुत्ते को पायस या सफेद मिठाई खिलावें | अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। चमड़े की वस्तु का प्रयोग न करें । परोपकार अवश्य करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई