आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

11 मार्च 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

11 मार्च 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 11 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आपके ऊपर बृहस्पति तथा चन्द्रमा ग्रह का प्रभाव जीवनपर्यन्त रहेगा। आपके विचार अस्थिर एवं उलझे हुए रहेंगे। मानसिक व आत्मिक शक्ति अधिक देखने को मिलेगी |

कठिनाई, मारपीट व लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना पसन्द करेंगे। विचार क्षणि व अस्थायी होंगे। ललित कलाओं में
अन्य लोगों की अपेक्षा बहुत कम समय में दक्षता प्राप्त कर लेंगे। अच्छे कवि या चित्रकार बन सकते हैं। प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी। एक स्थान पर ज्यादा समय तक कार्य नहीं कर पायेंगे। घरेलू जीवन में अधिक रुचि लेंगे। कला एवं सौन्दर्य की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। सादगी जीवन व्यतीत करना चाहेंगे | गृहस्थ जीवन सामान्य सा रहेगा। किसी भी कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करेंगे । दिमाग में नये-नये विचार विकसित होंगे। शिथिलता या हानि के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इृष्ट देवी-देवता की अर्चना बराबर करें।

अपनी आय का कुछ निश्चित आमदनी जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता में लगावें। अपने दैनिक जीवन में क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें । हिंसाजनित कार्य न करें। सफलता के लिए. रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई