आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

01 मार्च 2024 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

01 मार्च 2024 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 1 मार्च है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आपके ऊपर वृहस्पति एवं सूर्य ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आप दूरदर्शी एवं दृढ़ निश्चयी व्यक्ति होंगे।

आप साधारण व सुरूचिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। अत्यधिक उतावलापन आपकी प्रमुख कमजोरी होगा। आप धन सम्पत्ति के मामले में निष्पक्ष रहेंगे। परोपकार की भावना आपमें अधिक रहेगी। आपका जनसम्पर्क उच्च स्तर का रहेगा। आपके निर्णय के दृढ़ता एवं आत्मविश्वास का समावेश रहेगा। आपकी वाकपटुता सफलता में सहायक होगी। मित्रों एवं अधीनस्थों से आपको सहयोग मिलेगा। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ रहेगी । आप अपने जीवन में अनुशासन को विशेष महत्व देंगे । किसी भी अपरिचित को अपना मित्र बना लेने में सक्षम होंगे। परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन में अनुकूलता हेतु इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें।

अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन असहायो की मदद में लगावें। अपने दैनिक जीवन में सुनहरा रंग का प्रयोग अधिकतम करें। लाल वच्त्र में गेहूँ, गुड़, लाल फूल, ताँबे का टुकड़ा दक्षिणा सहित रविवार को दान देवें। सदाचार का पालन सदैव करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणिः सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग: पीला, सुनहरा एवं नारंगी
दिनांक : 1, 10, 19, 28 
जन्मरत्न : माणिक्य 
उपरतन : गार्नेट
अंक : 2,4,7 
जड़ी : बेलकी जड़ 
दिशा : पूर्व

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त