आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

21 फरवरी 2024 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

 

21 फरवरी 2024 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 21 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु तथा मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं बृहस्पति ग्रह के पूर्ण प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आपका व्यक्तित्व सम्मोहक एवं दूसरों को शीघ्र प्रभावित करने वाला होगा। आपका व्यवहार सहज रहेगा। आप परम्परावादी होंगे। आप अपने व्यवहार में शिष्टाचार बनाये रखेंगे । आप निकट आने वाले व्यक्तियों को सम्मान देंगे। धार्मिक क्षेत्र में आस्था रहेगी। सामाजिक व राजनीतिक कृत्यों की ओर झुकाव रहेगा। आत्म विश्वास से जीवन में इच्छित प्रगति कर पायेंगे। आप व्यवहार कुशल व्यक्ति होंगे। जल विहार की ओर आपकी रुचि रहेगी । साहसिक एवं संगीत की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आपकी दूरदर्शिता सफलता में सहायक होगा। स्वार्थ भावना की अधिकता से बचना चाहिए और बड़बोलेपन से दूर रहना चाहिए दूसरों के हित के लिए सर्वस्व त्यागने में पीछे नहीं हटेंगे। जीवन में परेशानी की स्थिति में अपने इष्ट देवी देवता पूजा एवं अर्चना बराबर करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में पीला रंग का प्रयोग अधिकतम करें। पीले रंग की वस्तु का दान करें। अहिंसा का पालन करें | सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर