आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

08 फरवरी 2024 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 8 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि ग्रह से जीवन पर्यन्त प्रभाव रहेंगे। आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे। आपका स्वभाव परिवर्तनशील रहेगा। आपके कार्यों में आलस्य की भावना नहीं रहेगी। आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी। आप सहज ही कुछ प्राप्त नहीं कर पायेंगे। आपका जीवन संघर्ष के बाद निखार पर रहेगा।

आप अनुशासन के प्रति कठोर रूख अपनायेंगे। जरा-सा आलस्य आपके बनी-बनाई योजना पर पानी फेर देगा। जनसम्पर्क आपका श्रेष्ठ रहेगा। धार्मिक-आध्यात्मिक कृत्यों की ओर झुकाव अधिक रहेगा | क्रोध की स्थिति में अपना अहित कर लेंगे। आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी।

आप दयालु भी होंगे। परेशानी की स्थिति में अपने इृष्ट देवी देवता की अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में हरा रंग का प्रयोग अधिकतम करें। काले रंग की वस्तु का दान करें। काली रुमाल एवं पेन अपने पास रखें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर