आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

05 फरवरी 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

05 फरवरी 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 5 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठता ग्रह बुध है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं बुध ग्रह पूर्ण प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति होंगे। आपका जीवन गतिशील रहेगा। आप कोमल प्रकृति के व्यक्ति होंगे। बुध एक राजकुमार ग्रह है आप भी अपने जीवन में राजकुमार की तरह रहना पसन्द करेंगे। मानवीय गुणों से आप ओत-प्रोत रहेंगे। बुध ग्रह के कारण आपके स्वभाव में यदा-कदा चालाकी एवं चतुरता विशेष रूप से देखने को मिलेगी।

आपके पास आय के श्रोत एक से अधिक रहेंगे। आत्मिक शांति के लिए आप अपने जीवन में अनेकों परिवर्तन करेंगे । कला-सौन्दर्य एवं संगीत की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा। आपमें असाधारण व विश्लेषणात्मक क्षमता होगी। आप किसी के मन को सहज ह जान लेंगे । आपके विचार सुलझे हए होंगे। सुख-समृद्धि हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें। अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत गरीबों की सेवा के सहायता में लगावें । बुध कवच का पाठ करें| अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें | तामसिक भोजन ग्रहण न करें । अहिंसा का पालन करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर