आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

25 जनवरी 2024 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

25 जनवरी 2024 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। आपका जन्मतिथि 25 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह केतु है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं केतु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे। सुख-दुःख लाभ हानि आपके जीवन के साथ जुड़े रहेंगे। आप जिससे भी एक बार मिल लेंगे उससे हमेशा के लिए आपका सम्पर्क बन जायेगा।

आप समय के अनुसार चलने में विश्वास रखेंगे। आप आमोद-प्रमोद में व्यर्थ का समय नष्ट करेंगे। आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे। आप एकान्तप्रिय होंगे। आप विपरीत समय में भी धेर्य व साहस से कार्य करेंगे। आप जरूरत से ज्यादा भावुक होंगे। आप दूसरों के मन की बात सहज ही जान लेंगे। आपकी रुचि कला संगीत में भी रहेगी।

आपकी याददाश्त श्रेष्ठ होगी। आपका स्वभाव कुछ रहस्यमयी रहेगा। जोखिम भरे कार्यों में आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप कल्पनाशील एवं महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होंगे। राजनैतिक सामाजिक क्रियाकलापों में भी आपकी अभिरुचि रहेगी। सुख-समृद्धि हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें। आप दैनिक जीवन में गुलाबी रंग का प्रयोग करें। चाँदी का छलला कनिष्ठा अंगुली में पहनें तथा केतु यन्त्र धारण करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई