आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

31 दिसंबर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

31 दिसंबर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 31 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिष्ठाता ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति एवं राहु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आप समाज सुधारक एवं आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे। आप अपने कार्य को प्राथमिकता देंगे। आप किसी भी कार्य को नये एवं रचनात्मक तरीके से करेंगे।

आप किसी भी गलत कार्य या बात के प्रबल विरोधी होंगे। आप जरूरत  से ज्यादा उतावले होंगे जो कि आपकी उन्नति में बाधक होगा। व्यवधान आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा। आपका जीवन उथल-पुथल एवं संघर्षमय रहेगा। परन्तु आप छोटी-छोटी समस्याओं को महत्व नहीं देंगे। आप बहुत जल्दी उग्र हो जायेंगे। उग्रता की स्थिति में अपना ही नुकसान कर लेंगे। आप अपने परिश्रम से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे । सहयोगियों से आपको असहयोग ही मिलेगा। आप यथार्थवादी होते हुए भी सदैव कल्पनालोक में खोये रहेंगे। आपका व्यवहार सीमित होगा जिससे आपको अकेलेपन की अनुभूति होगी।

आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवन में उलझनों के समय अपने इृष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में चित्र विचित्र चमकीले रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का इस्तेमाल अधिक करें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा कदापि न लेवें। परोपकार की भावना अपनायें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समब - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त