आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

30 दिसंबर 2023 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

30 दिसंबर 2023 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 30 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु एवं मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप बृहस्पति ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे। आपका व्यक्तित्व कोमल एवं भावुक होगा। आप सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। किसी के समक्ष झुकना या हाथ फैलाना आपके लिए असहनीय होगा। आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक होंगे।

आप तुच्छ या निम्न स्तर का कार्य नहीं करना चाहेंगे। स्वयं की प्रगति को देखकर आपमें अहं की भावना जागृत होगी। स्वार्थ गुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगी। आप बहुत जल्दी क्रोधित हो जायेंगे। आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न ही स्वयं चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करें। आपका गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का सुख भी मिलेगा।

आप शारीरिक एवं मानसिक दोनों रूपों से कार्य करने में सक्षम होंगे। राजनैतिक-सामाजिक क्रियाकलापों में भी रुचि रहेगी। साहसिक कार्यों एवं संगीत के प्रति विशेष रुचि रहेगी। जीवन में अनुकूलता के लिए अपने इष्ट देवी देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग करें । वृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। 


आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर