आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

26 दिसंबर 2023 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

26 दिसंबर 2023 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 26 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है । आप वृहस्पति एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करनेवाला होगा। आप कुछ संकोची व आलसी भी होंगे।

आप ऊपर से कठोर होते हुए भी अन्दर से अत्यन्त कोमल व दयालु होंगे। दूसरों के मनोभावों को जान लेने की आपमें अद्भुत क्षमता होगी। आप छोटे व तुच्छ कार्यों से सन्तुष्ट नहीं होंगे। धार्मिक आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे। इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा। आपके जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे। लेकिन आप सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे। आपमें स्वाभिमान की भावना भी रहेगी। क्रोध की स्थिति में आप अपना ही अहित कर लेंगे। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के भी क्षण आयेंगे। अनुशासन के प्रति आप कठोर रुख अपनायेंगे।

आप में ईर्ष्या की भावना भी पाई जायेगी। ये व्यक्ति हानि पहुँचाने की दिशा में गुप्त षड्यन्त्र करेंगे। कष्ट निवारण हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में हरे एवं नीले रंग का प्रयोग अधिकतम करें। शनिग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन अपनावें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा कदापि न लेवें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर