राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।
24 जुलाई 2025 गुरूवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
24 जुलाई 2025 गुरूवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
मेष- कार्यबनने से खुशी, कठिनाइयों में कमी का एहसास, वाहन से सुख, शेष समय व्यापारिक प्रगति में बाधा, आत्मीयजनों से कष्ट, द्रव्य की क्षति।
वृषभ- योजना साकार होने की ओर, आनन्द की अनुभूति, विशिष्ठजनों से सम्पर्क, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त, अध्यात्म के प्रति आस्था, दूसरों के आश्वासनों से राहत ।
मिथुन- चिरवांछित कार्यों में सफलता, पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति, भोग-विलासिता की ओर रुझान, उत्तरदायित्व को निभाने हेतु व्यय, धनागम का सुअवसर।
कर्क- समय असंतोषजनक, लाभ में कमी, प्रतिछा पर आघात, शेष समय में निराशा, मित्रों से गलतफहमी दूर, समस्या का संतोषजनक समाधान ।
सिंह- समय बेहतर, आत्मबलों से कार्य सिद्धि, व्यापार में लाभ, शेष समय प्रतिकूल, कष्ट, हानि, विवाद एवं अन्य उलझनें, सजगता जरूरी ।
कन्या- समय बेहतर, मनोवांछित सफलता का सुयोग, धार्मिक मांगलिक आयोजन सम्पादित, पारिवारिक खुशी, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ ।
तुला- दिनमान अनुकूल, व्यक्तित्व का विकास, मित्रों से अनुकूलता, सुसंदेश की प्राप्ति, विरोधी परास्त, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, दर्शनीय स्थलों की यात्रा से प्रसन्नता ।
वृश्चिक- प्रतिकूलता, मित्रों -स्वजनों से मतभेद, व्यर्थ भ्रमण, शेष समय सफलता में सहायक, लाभ का मार्ग प्रशस्त, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था ।
धनु- योजना सफल होने की ओर, इच्छित पद की प्राप्ति, धनागम भी, शेष समय कष्टकर, स्वास्थ्य विपरीत, व्यापार में हानि, यात्रा असफल ।
मकर- स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, जीवनसाथी से सहयोग, मनो-विनोद के अवसर प्राप्त, सुख के साधन सुलभ।
कुम्भ- उन्नति का सुअवसर, मनोर॑जन में रुझान, राजनैतिक कृत्यों में संलग्रता, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, धन लाभ का मार्ग प्रशस्त, संभावित यात्रा सकुशल, चित्त प्रफुल्लित ।
मीन- लाभ का मार्ग अवरुद्ध, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, शेष समय में उन्नति, पारस्परिक संबंधों में मधुरता, आर्थिक उन्नति, विरोधी परास्त।