रविवार, 30 अगस्त 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार रविवार, 30 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, जबकि कई राशियों के लिए सफलता, उन्नति और सहयोग के अच्छे योग बन रहे हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
 

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार रविवार, 30 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, जबकि कई राशियों के लिए सफलता, उन्नति और सहयोग के अच्छे योग बन रहे हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष

सफलता को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है। लाभ में कमी महसूस होगी। मित्रों से मनमुटाव संभव है और शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। आर्थिक हानि, आलस्य तथा व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता रहेगी।

♉ वृषभ

समय संतोषजनक रहेगा। कार्य-व्यवसाय में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पुराने विवादों के समाधान में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा यात्रा के योग बनेंगे।

♊ मिथुन

बुद्धि और विवेक से कार्य सिद्ध होंगे। मित्रों और प्रियजनों से विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा तथा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।

♋ कर्क

भाग्योन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संबंधी मामला आगे बढ़ सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

♌ सिंह

समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। आपसी संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक उलझनें बनी रहेंगी। व्यापारिक प्रगति में बाधाएं आएंगी, हालांकि यात्रा लाभदायक रह सकती है।

♍ कन्या

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। कठिनाइयों में कमी आएगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे तथा जनकल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

♎ तुला

स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। दूसरों के सहयोग और आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। बुद्धि-चातुर्य से सफलता मिलेगी। मनोरंजन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

♏ वृश्चिक

ग्रहस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। समस्याओं का संतोषजनक समाधान मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

♐ धनु

कार्य-व्यवसाय में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है। शंका-कुशंका से संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक अशांति रहेगी तथा आय की अपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है।

♑ मकर

साहसिक प्रयास सफल रहेंगे। इच्छित पद प्राप्ति के योग बन सकते हैं। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

♒ कुंभ

कार्य-व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिलेंगे। दूसरों के सहयोग से मानसिक राहत मिलेगी। उत्तरदायित्वों का सफल निर्वाह करेंगे। संतान पक्ष की उन्नति से खुशी मिलेगी। अधीनस्थ सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

♓ मीन

आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त रहेगा। मित्रों और परिजनों से विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बकाया धन की वसूली होने के भी योग हैं।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिष एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-61 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 9935471722

(नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)