सोमवार, 6 अप्रैल 2026 का राशिफल: जानिए आज किन राशियों के लिए बनेंगे सफलता और सतर्कता के योग
वाराणसी। सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आई है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरपूर रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
♈ मेष
कार्य में उदासीनता और मानसिक तनाव रह सकता है। दांपत्य जीवन में बाधाएं और घरेलू तनाव संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
♉ वृषभ
इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार में प्रगति और धन संचय के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और सम्मान मिलेगा।
♊ मिथुन
हर क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में उन्नति और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आत्मिक शांति का अनुभव होगा।
♋ कर्क
भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा।
♌ सिंह
दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है। मित्रों से तनाव और कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा में सावधानी रखें।
♍ कन्या
परिश्रम से सफलता मिलेगी। शिक्षा और व्यवसाय में उन्नति होगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
♎ तुला
स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।
♏ वृश्चिक
योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में बदलाव और समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा के योग हैं।
♐ धनु
मन अशांत रह सकता है। कार्यों में बाधा और पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है। एकाग्रता बनाए रखें।
♑ मकर
व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्थान परिवर्तन के योग हैं।
♒ कुम्भ
इच्छित कार्य पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार और परिवार में शुभ कार्य होंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
♓ मीन
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। समस्याओं का समाधान होगा और मानसिक शांति मिलेगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, विशेषातिका परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 09335414722