शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव डालती है। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता, सम्मान और आर्थिक प्रगति के अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को दिन के अलग-अलग समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
 

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव डालती है। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता, सम्मान और आर्थिक प्रगति के अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को दिन के अलग-अलग समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष
आज लंबे समय से चली आ रही कठिनाइयों का अंत होगा। दूसरों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप और सामाजिक संपर्कों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। अपनी प्रतिष्ठा और स्तर बनाए रखने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

♉ वृषभ
आज सायं 6:45 बजे तक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। मित्रों के साथ तनाव और मन में छिपी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। इसके बाद समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में धन निवेश लाभदायक रहेगा और इच्छाशक्ति मजबूत होगी।

♊ मिथुन
आज सायं 6:45 बजे तक समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। इसके बाद परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। मानसिक उलझनें बढ़ेंगी, सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी। परिवार में मतभेद की संभावना रहेगी तथा जोखिम भरे कार्यों से नुकसान हो सकता है।

♋ कर्क
निराशा का अंत होगा और मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा और आपकी योजनाएं साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

♌ सिंह
अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। धन संचय की प्रवृत्ति मजबूत होगी। आत्मीयजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और वाहन से जुड़ी कोई खुशी प्राप्त हो सकती है।

♍ कन्या
आज सायं 6:45 बजे तक समय कुछ व्यवधान उत्पन्न कर सकता है। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। एकाग्रता भंग होने और विवाद की आशंका बनी रहेगी। इसके बाद समय अनुकूल होगा। परिवार और समाज में आपसी सद्भाव बढ़ेगा तथा परोपकार की भावना जागृत होगी।

♎ तुला
आज सायं 6:45 बजे तक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। इच्छाशक्ति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। इसके बाद समय कुछ असंतोषजनक रह सकता है। पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है और वैचारिक अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।

♏ वृश्चिक
मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे। प्रियजनों और मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

♐ धनु
मनोवांछित कार्यों में सफलता मिलेगी। परोपकार की भावना जागृत होगी। जीवन में मधुरता और सकारात्मकता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है तथा यात्रा लाभदायक रहेगी।

♑ मकर
आज सायं 6:45 बजे तक समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक अशांति बनी रह सकती है। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी, मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

♒ कुम्भ
आज सायं 6:45 बजे तक आपकी योजनाएं साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। विशिष्ट लोगों से संपर्क होगा और मन प्रसन्न रहेगा। इसके बाद समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी, व्यापार में नुकसान की आशंका रहेगी तथा आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है।

♓ मीन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा, हालांकि मानसिक अशांति भी बनी रह सकती है।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
विशेषज्ञ – हस्तरेखा, रत्न-परामर्श, फलित अंक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र

📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 09335414722

(नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)