शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील रहने वाला है। कई राशियों को नई योजनाओं में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
 

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील रहने वाला है। कई राशियों को नई योजनाओं में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष

नई योजनाएं आकार लेंगी। सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा और मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा।

♉ वृषभ

समस्याओं के कारण मन कुछ उलझा रह सकता है। अधिक मेहनत के बावजूद आंशिक सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ अपेक्षा से कम रहेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। दूसरों की सलाह कम प्रभावी रहेगी, हालांकि यात्रा संतोषजनक रहेगी।

♊ मिथुन

व्यापार के विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वयं का निर्णय लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा।

♋ कर्क

प्रगति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। अपनी प्रतिभा का भरपूर लाभ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी और आपकी सलाह से दूसरों को भी लाभ प्राप्त होगा।

♌ सिंह

परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। मनोरंजन और घूमने-फिरने पर खर्च हो सकता है तथा यात्रा लाभदायक रहेगी।

♍ कन्या

सुख-सुविधाओं में कुछ कमी महसूस हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। समस्याओं के कारण मन दुविधा में रहेगा। कर्ज या आर्थिक दायित्व चिंता बढ़ा सकते हैं। परिचितों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपनी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं कर पाएंगे।

♎ तुला

मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। विवाह संबंधी मामलों में प्रगति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षण बढ़ेगा। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और धर्म के प्रति आस्था मजबूत होगी।

♏ वृश्चिक

स्वयं का निर्णय लाभदायक रहेगा। नई योजना की शुरुआत हो सकती है। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा और उन्नति का सिलसिला जारी रहेगा।

♐ धनु

किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था मजबूत होगी तथा परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

♑ मकर

दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। मानसिक अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। महत्वपूर्ण उपलब्धियों में विलंब संभव है। लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। वरिष्ठों की सलाह की अनदेखी न करें, अन्यथा प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

♒ कुम्भ

घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। अधिकांश कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। समस्याओं का समाधान होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और विरोधियों की योजनाएं विफल रहेंगी।

♓ मीन

दिन शुभ रहेगा। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। बुद्धि और विवेक से कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के सहयोग और आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा तथा यात्रा के योग बनेंगे।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
विशेषज्ञ – हस्तरेखा, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र

📍 पता: एस. 2/1-61 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 9935471722

(नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)