Holika Ash For Prosperity: होलिका की राख को घर में रखना शुभ या अशुभ?
होलिका दहन की राख को घर लाना एक अत्यंत प्राचीन परंपरा मानी जाती है. शास्त्रों के अनुसार, यह राख केवल जली हुई लकड़ियों की राख नहीं है बल्कि इसमें उस पावन अग्नि की ऊर्जा समाहित होती है जिसने अधर्म का नाश किया था. मान्यता है कि इस राख का सही उपयोग करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है. इस लेख में हम जानेंगे कि होलिका की राख को घर लाने का धार्मिक महत्व क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका की राख में नकारात्मक शक्तियों को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है. यदि आपको लगता है कि आपके घर को किसी की नजर लग गई है या परिवार में बेवजह तनाव रहता है, तो होलिका की राख को एक कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटकाना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, इस राख का तिलक माथे पर लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास का बढ़ता है. माना जाता है कि इस पवित्र भस्म के प्रभाव से किसी भी प्रकार की ऊपरी बाधा या बुरी नजर की आशंका समाप्त हो जाती है. यह सरल उपाय आपके जीवन में आने वाली गुप्त बाधाओं को दूर करने में पूरी मदद करता है.
वास्तु दोष और आर्थिक तंगी दूर करने में सहायक
होलिका की राख का उपयोग वास्तु दोष दूर करने के लिए भी किया जाता है. यदि घर के किसी कोने में वास्तु संबंधी समस्या के कारण परेशानी होने की आशंका रहती है, तो वहां इस राख की एक छोटी पोटली रखनी चाहिए. आर्थिक समृद्धि के लिए होलिका दहन की राख को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर छिड़कना फलदायी माना गया है. इससे अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगती है और घर में बरकत बनी रहती है. यह राख पुरानी समस्याओं के दहन और नई शुरुआत की ऊर्जा का प्रतीक है. इसे घर में रखने से वातावरण में सहजता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द बढ़ता है, जो भविष्य की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है.
होलिका की राख को घर लाने की सही विधि
होलिका की राख को घर लाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दहन के अगले दिन सूर्योदय के समय स्नान करके शुद्ध मन से राख लेने जाना चाहिए. राख को किसी साफ पात्र या नए कपड़े में ही रखें. घर लाकर इसे सीधे जमीन पर न रखें, बल्कि पूजा घर या किसी पवित्र स्थान पर रखें. इस भस्म को घर के चारों कोनों में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है. इन नियमों का पालन करने से न केवल आपके घर की शुद्धि होती है, बल्कि ईश्वर के प्रति आपकी श्रद्धा और गहरी होती है. होलिका की यह राख आपके जीवन में सुरक्षा और सौभाग्य का कारण भी बनती है.