Feng Shui Tips: घर में गुडलक लेकर आता है फेंगशुई कछुआ, पहले जान लें इसे रखने की सही जगह

जिस तरह भारत में वास्तु शास्त्र बहुत ही लोकप्रिय है उसी प्रकार चीन का फेंगशुई भी लोगों को काफी पसंद आता है। आजकल लोग अपने घरों में फेंगशुई टिप्स का काफी ध्यान रखते हैं, क्योंकि कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में जिक्र किया गया है जिन्हें सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। आमतौर पर यह वस्तुएं घर की सजावट के काम आती हैं लेकिन फेंगशुई के अनुसार यह व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ चीजों का उपयोग करने से व्यक्ति के जीवन में पाॅजिटिविटी आती है। फेंगशुई कछुए आजकल काफी चलन में हैं और बाजार में काफी बिक भी रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेंगशुई कछुए केवल सजाने की वस्तु नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन में बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। फेंगशुई के अनुसार जिस घर में कछुआ रखा होता है वहां हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. लेकिन इसे रखने की सही जगह के बारे में जानकारी होना जरूरी है। 

फेंगशुई कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे केवल घर में ही नहीं, बल्कि कार्यक्षेत्र पर भी रखा जाता है। मान्यता है कि इसे रखने से आपके आस-पास हमेशा पाॅजिटिविटी बनी रहती है और जीवन में तरक्की हासिल होती है। आइए जानते हैं फेंगशुई कछुए से जुड़े कुछ नियम और इसे रखने का सही तरीका।

फेंगशुई कछुआ रखने के नियम
फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखना शुभ माना जाता है और इसे लंबी आयु का प्रतीक माना गया है। अगर आप इसे अपने कार्यक्षेत्र में रखते हैं तो आपको कार्य में तरक्की मिलेगी। 
नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो बिजनेस के स्थान पर चांदी से बना कछुआ अवश्य रखें। 
फेंगशुई के अनुसार इससे आपके बिजनेस में तरक्की होगा और आपको सफलता हासिल होगी। 

फेंगशुई के अनुसार कछुए को अपने घर के पश्चिम दरवाजे की ओर रखना चाहिए। इससे घर में निगेटिविटी नहीं आती। साथ ही यह घर को बुरी नजर से भी बचाता है। 
फेंगशुई कछुए को ड्राइंग रूम में रखना शुभ माना गया है। इससे घर का माहौल हमेशा अच्छा और खुशनुमा रहता है। साथ परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है। 
फेंगशुई के अनुसार अगर आप घर में फेंगशुई कछुआ रख रहे हैं तो उसका मुहं हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए। यदि कछुए को किसी बर्तन में पानी भरकर उसके भीतर रखा जाए तो अधिक शुभ होता है।