सुबह उठते समय जरूर करें वास्तु उपाय, घर में सुख-समृद्धि का होगा आगमन

सभी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व होता है। अगर इनका पालन सही ढंग से किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन खुशियों का आगमन होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में सुबह किए जाने कुछ ऐसे काम है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है।अगर कोई जातक इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर ले, तो उसे धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। तो आइए इस लेख में जानते हैं, कि सुबह उठते समय कौन से वास्तु उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और धन का भी आगमन होता है।

सुबह उठते समय घर के मुख्य द्वार को साफ करें और सजाएं

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मुख्य द्वार को साफ करना चाहिए और सजाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की कृपा हमेशा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है औऱ घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। इसके साथ सकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश करती है।

घर क मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं

वास्तु के हिसाब से ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मुख्य द्वार पर आटे या फिर रंग से छोटी सी रंगोली बनाएं। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा भी घर के अंदर प्रवेश करती हैं। अगर आप सुबह-सुबह उठकर रंगोली नहीं बना सकते हैं, तो घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर या कुमकुम से ऊं और शुभ-लाभ लिखें। इससे आपके घर कभी किसी प्रकार का रोग दस्तक नहीं देगा और आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।

सुबह पहली रोटी गाय को खिलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में खाना बनाने के दौरान सबसे पहली रोटी गाय को खिलाएं। क्योंकि गाय में 36 करोड़ देवी-देवताएं वास करते हैं। गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी-देवता होते हैं और व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है।

सुबह उठते समय तुलसी का नित्य करें पूजा

ऐसा कहा जाता है कि घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी (तुलसी उपाय) और चमेली का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य का आगमन होता है और व्यक्ति को सुबह उठकर इन पौधों के दर्शन जरूर करना चाहिए।