December Kharmas 2024: जल्द शुरू होने वाला है खरमास, जानें इस दौरान कौन से काम करने से मिलेगा शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में खरमास को बेहद सौभाग्यशाली माना गया है। खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं खरमास साल में दो बार आती है। खरमास हर बार 30 दिनों की होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान सूर्यदेव की उपासना जरूर करनी चाहिए। इससे कुंडली में सूर्यदेव की स्थित मजबूत रहती है। इस साल खरमास 15 दिसंबर 2024 से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 14 जनवरी 2025 को होगा। इसलिए इससे पहले सभी मांगलिक कार्य कर लेने चाहिए। अब ऐसे में खरमास के दौरान कौन से काम करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।

खरमास के दौरान करें सूर्यदेव की पूजा

खरमास हिंदू धर्म में एक विशेष अवधि है, जो साल में एक बार आती है। इस दौरान सूर्य देव धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं। हालांकि इस दौरान कई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। सूर्यदेव को ऊर्जा का देवता माना जाता है। उनकी पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सूर्यदेव की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति को सफलता भी मिलती है।

खरमास के दौरान करें गाय की पूजा

खरमास के दौरान गाय की पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है और इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए गाय की सेवा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी धन की हानि नहीं होती है।

खरमास के दौरान करें दान-पुण्य

खरमास में दान करने से बहुत अधिक पुण्य मिलता है। दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं। दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। खरमास के दौरान आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी भी चीज का दान कर सकते हैं। दान-पुण्य करने से व्यक्ति को कभी भी जीवन में आर्थिक समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।