सप्ताह में रंगों के अनुसार पहने कपड़े, व्यापार में होगी वृद्धि, जानिए किस दिन कौन सा रंग बदलेगा आपकी किस्मत
रंगों की दुनिया सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन और भाग्य पर भी गहरा प्रभाव डालती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति सप्ताह के सातों दिनों में ग्रहों के अनुकूल रंगों के कपड़े पहनता है तो न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि व्यापार और करियर में भी तेजी से प्रगति होने लगती है. सही रंगों का चयन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगते है. यदि आप भी अपने जीवन में सफलता, शांति और व्यापार में उन्नति चाहते है तो सप्ताह के दिनों के अनुसार, रंगों का चयन जरूर करे. यह आसान उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और किस्मत को नई दिशा दे सकता है.

सोमवार: सप्ताह की शुरुआत सोमवार से होती है, जिसका संबंध चंद्रमा से माना जाता है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है. सफेद रंग मन को शांत करता है, मानसिक संतुलन बनाए रखता है, जिससे कार्यों में एकाग्रता बढ़ती है.
मंगलवार: मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह से जुड़ा है. इस दिन लाल रंग पहनना शुभ होता है. यह रंग ऊर्जा और आत्म विश्वास बढ़ाता है, जिससे कठिन कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
बुधवार: इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना लाभ कारी होता है. हरा रंग विकास और समृद्धि का प्रतीक है. इस दिन हरा पहनने से व्यापार में वृद्धि और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है.
गुरुवार: ये दिन बृहस्पति देव को समर्पित है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से ज्ञान, मान-सम्मान और भाग्य में वृद्धि होती है. यह रंग सकारात्मकता और आध्यात्मिकता को बढ़ाता है.
शुक्रवार: मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. इस दिन गुलाबी, हल्का लाल या चमकीला सफेद रंग पहनना शुभ होता है. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
शनिवार: शनिवार को काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. यह रंग शनिदेव को प्रिय हैं और इन्हें पहनने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और कार्यों में स्थिरता आती है.
रविवार: सूर्य देव का दिन होता है. इस दिन लाल, संतरी या सुनहरे रंग पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा मिलती है.