Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में अंखड ज्योत बुझ जाए तो घबराएं नहीं, जान लें क्या करना चाहिए?
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है. नवरात्रि 27 मार्च तक चलेगी. आज लोगों ने सुबह कलश स्थापना के साथ ही माता दुर्गा की पूजा के समय अखंड ज्योत जलाई है. अखंड ज्योत पूरे नौ दिन के लिए जलाई जाती है. मान्यता है कि अखंड ज्योत नौ दिनों तक बिना खंडित हुए जलती रहनी चाहिए. ये ज्योत देवी मां की उपस्थिति के संकेत के रूप में देखी जाती है.ऐसे में इससे जुड़े सभी नियमों का भी पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए और पालन करना चाहिए. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि अनजाने में या किसी कारण से यह अखंड ज्योत बुझ जाती है. इससे माता के भक्तों के मन में डर बस जाता है. भक्त सोचने लगते हैं कि कुछ अशुभ तो नहीं होगा, लेकिन अंखड ज्योत बुझ जाए तो घबराना नहीं चाहिए. आइए जानते हैं ऐसे में क्या करना चाहिए?

अखंड ज्योत बुझ जाए तो करें ये काम
अगर अखंड ज्योत अचानक या अनजाने में बुझ जाए तो मन ही मन माता दुर्गा का स्मरण करें. इसके बाद मन से हर डर और संशय को बाहर निकाल दें. किसी अनहोनी के बारे में भी न सोचें. क्योंकि जिस घर में माता पधारती हैं और उनका पूजन होता है, वहां माता की कृपा सदा बनी रहती है. अखंड ज्योति बुझने पर मां भगवती से क्षमा प्रार्थना करें. साथ ही मन ही मन मां से ये भी प्रार्थना करें कि हे मां आप ज्योति में पुनः विराजमान हों जाएं. इसके बाद फिर से अखंड ज्योत जलाएं.
नौ दिन क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योत?
घर में अखंड ज्योत का जलना घर से अंधकार के दूर होने का संकेत माना जाता है. साथ ही ये इस बात का भी संकेत होता है कि हर ओर सकारात्मकता का प्रकाश हो गया है. इतना ही नहीं नौ दिनों तक जलने वाली ये अखंड ज्योत ज्ञान का भी प्रतीक मानी गई है. ये ज्योत जीवन की निरंतरता को भी दर्शाती है.