28 अगस्त जन्मदिन विशेष: सूर्य का प्रभाव देता है आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता, जानिए कैसा रहेगा जीवन
28 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व प्रभावशाली और आत्मविश्वास से भरपूर होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है और अगस्त माह का अधिपति ग्रह भी सूर्य ही है। यही कारण है कि सूर्य का प्रभाव इनके व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और जीवन दृष्टि पर विशेष रूप से दिखाई देता है।
ऐसे लोगों के जीवन में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी गति से होती है, लेकिन वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं और किसी के सामने झुकना या दबाव में आकर कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता। मित्रों और सहयोगियों से इन्हें समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है। इनके निर्णय स्वतंत्र, स्पष्ट और अडिग होते हैं।
ये खाली बैठना पसंद नहीं करते और सदैव कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं। इनकी वाक्पटुता और व्यवहार-कुशलता सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दया, सहयोग और मानवीय संवेदनाएँ इनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएँ होती हैं। पारिवारिक जीवन सामान्यतः संतुलित रहता है।
अनुशासन को ये जीवन का आधार मानते हैं। कला, संगीत और सौंदर्य के प्रति विशेष आकर्षण रहता है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी इनकी सक्रिय रुचि बनी रहती है, जिससे समाज में इनकी अलग पहचान बन सकती है।
क्या करें उपाय:
जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए ये उपाय लाभकारी माने गए हैं—
- नियमित रूप से अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें।
- दैनिक जीवन में सुनहरे, नारंगी और गुलाबी रंग की वस्तुओं का अधिक प्रयोग करें।
- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
- रविवार के दिन लाल वस्त्र में गेहूँ, गुड़, लाल फूल तथा तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित दान करें।
- सदाचार और अहिंसा का पालन करें।
- योग्य विशेषज्ञ की सलाह से माणिक्य अथवा संबंधित उपरत्न विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
अनुकूल योग और जानकारी:
- मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः
- व्रत: रविवार
- अनुकूल दिन: रविवार, बुधवार, गुरुवार
- अनुकूल रंग: नारंगी, सुनहला, पीला
- अनुकूल मास: जनवरी, जुलाई, दिसंबर
- अनुकूल तिथियां: 1, 10, 19, 28
- अनुकूल अंक: 2, 4, 7
- जन्मरत्न: माणिक्य
- उपरत्न: गार्नेट
- जड़ी: बेल की जड़
- दिशा: पूर्व
- महत्वपूर्ण समय: 22 मार्च से 28 अप्रैल तथा 10 जुलाई से 20 अगस्त
विशेष टिप्पणी:
28 अगस्त को जन्मे जातकों में नेतृत्व क्षमता, आत्मसम्मान, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। यदि वे धैर्य बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहें, तो जीवन में उच्च सफलता, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
विशेषज्ञ की राय:
यह संपूर्ण जानकारी हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित एवं अंक ज्योतिषी पंडित विमल जैन द्वारा दी गई है।
📍 पता:
एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, पंचक्रोशी मार्ग, भोजूबीर, वाराणसी – 221002