आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
6 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
6 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी जन्मतिथि 6 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से रहेंगे। आपक व्यक्तित्व दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा स्वार्थगुण की आप में प्रमुखता रहेगी।
आप जो भी कार्य को ना कर देंगे तो अन्त तक उस पर कायम रहेंगे आप जो भी कहेंगे स्पष्टरूप से कहेंगे। आपकी महत्वकांक्षाए विशाल होगी। भौतिक सुख शान्ति हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। आप में उतावलापन अधिक रहेगा। आप समयानुसार अपने आप को ढाल लेने में सक्षम होंगे।
मुसीबत के हर क्षण में संयम से कार्य करते रहना ही आपकी विशेषता रहेगी। आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा। व्ययशील प्रवृत्ति के होने के कारण व्यय की अधिकता रहेगी। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। आप कला-संगीत प्रेमी होंगे। दाम्पत्य-जीवन मधुर रहेगा। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें।
अपने दैनिक जीवन में नारंगी रंग का प्रयोग अधिकतम करें। लाल रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। गाय को नियमित रूप से घी लगा रोटी एवं गुड़ खिलावें। अहिंसा का पालन करें। सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :
मन्त्र : ओम घृणि सूर्याय नमः
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64 6
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्त : माणिक्य
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय- 10 जुलाई से 20 अगस्त