आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

30 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

 

30 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 30 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। आप आजीवन चन्द्रमा एवं राहु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आपका जीवन उथल-पुथल एवं संघर्षों से परिपूर्ण रहेगा।

आप जीवन में कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित कर सकेंगे। आपका जनसम्पर्क सीमित होगा जिस कारण आप अकेलेपन की अनुभूति होगी। आप किसी भी विषय पर विचार करें लेकिन आप अपना विचार कब बदल देंगे कोई निश्चित नहीं रहेगा। आप स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पायेंगे यही कारण है कि आप कोई भी कार्य दूसरों से सलाह लेकर ही करेंगे।

आप अपने कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब या व्यवधान पसन्द नहीं करेंगे। आप कुछ क्रोधी स्वभाव के होंगे क्रोध की अधिकता में आप अपना ही अहित कर बैठेंगे। भोग विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। आप में प्रदर्शन की भावना भी पाई रहेगा। आप एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं रहेंगे।

कठिनाइयों में कमी हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा अर्चना नियमित करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सफेद रंग की वस्तओं का दान भी करें। गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी या घी लगी रोटी व गुड़ खिलावें। समाज सेवा निःस्वार्थ भाव से करें। अपने हित के लिए असत्य का सहारा न लेवें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-
 

मन्त्र: ओम सों सोमाय नमः

मास: अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर

व्रत : सोमवार 
रंग - सफेद एवं क्रीम

 जन्मरत्न : मोती 
उपरत्न : मून स्टोन

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--20 जून से 27 जुलाई