आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
23 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
23 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 23 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है। आपका जन्मांक मिथुन व कन्या राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है। आप चन्द्रमा एवं बुध ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आप विश्वसनीय और निष्ठावान व्यक्ति होंगे।
आप लगातार कार्य करते रहना पसन्द करेंगे। आप कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश करेंगे जिससे कभी-कभी आपको असफलता का सामना भी करना पड़ेगा। उद्देश्य की पूर्ति के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। स्वार्थगुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा।
आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रसन्न रख सकेंगे। आपके साथ जो भी घटना घटित होगी वह आकस्मिक रूप से होगी। कई बार आप दूसरों को गलतफहमी के शिकार होंगे। आपका दाम्पत्य रहेगा। आप विनोदी भी होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपकी दूरदर्शिता और वाकपटुता सफलता में सहायक होगी।
कलात्मक कृत्यों की ओर आपका रूझान। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें । तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग करें। बृहस्पतिवार के दिन ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। अहिंसा का पालन करें| आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र: ओम बूं बृहस्पतये नमः
मास: मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
रंग : सफेद एवं क्रीम
जन्मरत्न : पोखराज
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--9 फरवरी से 20 मार्च, 24 नवम्बर से 20 दिसम्बर