आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

22 मई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

22 मई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जन्मतिथि 22 मई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आपका जीवन उथल-पुथल एवं संघर्षों से परिपूर्ण रहेगा। दृढ़ निश्चय एवं कठिन परिश्रम से ही आप अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं। व्यवधान जीवन का प्रमुख अंग होगा।

आप स्वतंत्र निर्णय लेने में स्वयं को असमर्थ सा महसूस करेंगे । सहयोगियों से आपको असहयोग ही मिलेगा। आप यथार्थवादी प्रवृत्ति के होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपका जनसम्पर्क सीमित होगा। जिस कारण यदा-कदा आपको अकेलेपन की अनुभूति होगी। जनकल्याण के कार्यों में आप अधिक रूचि रखेंगे। मौजमस्ती के निमित्त आप व्ययशील रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में आपको विफलता ही हाथ लगेगी।

बाहरी आडम्बर एवं तड़क-भड़क की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आपके साथ जो भी घटना घटेगी वो अप्रत्यति रूप से होगी। जीवन में प्रगति, उलझनों में कमी हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा व अर्चना नियमित रूप से करें। अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशन धन गरीबों की सेवा व सहायता में लगाए।

अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले रंगों का प्रयोग अधिकतम करें। काले रंग की वस्तुओं का दान करें। अमावस्या के दिन उरद की दाल से बने पकौड़ों पर दही डालकर, चील, कौवों को खिलावें। सादा जीवन व्यतीत करें। परोपकारी बनें। सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :- 

मन्त्र : ओम रॉं राहुवें नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
दिन: सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार 
रंग : काला, भूरा एवं स्‍लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31 
जन्मरत्न : गोमेद 
अंक : 1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक 
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय-21 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">