आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

21 मई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

 

21 मई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।


आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी जन्मतिथि 21 मई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा।

आप अपना काम निकलवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आप किसी के अधीन रह कर कार्य नहीं करेंगे। और साथ ही निम्नस्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे।आप कोई भी कार्य स्वतंत्र रूप से करना चाहेंगे। सामाजिक-राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे। भोग विलासिता व मौज-मस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे।

आप अपने जीवन में आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप ईष्यालु व स्वार्थी भी होंगे साथ ही कठोर अनुशासन प्रिय होंगे। आपका ग्रहस्थ जीवन मधुर रहेगा। धार्मिक अध्यात्मिक कृत्यों की ओर विशेष झुकाव रहेगा। साहसिक कार्यों एवं संगीत में भी आपकी रूचि होगी।

आप सदैव कुछ न कुछ करने रहना पसन्द करेंगे। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी देवता की आराधना करें। तन-मन-
कर्म-वचन से सुचिता का धर्म अपनावें | अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। बृहस्पतिग्रह से वस्तुओं का दान करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल यंत्र

मन्त्र: ओम बूं बृहस्पतये नमः 
मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30 
जन्मरत्न : पोखराज
अंक : 1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय- 19 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर 

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">