आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

23 अप्रैल को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
 

23 अप्रैल को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 23 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बुध है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप जीवन पर्यन्त मंगल व बुधग्रह से प्रभावी रहेंगे। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। आप किसी भी विषय या समस्या पर तुरन्त निर्णय लेने में समर्थ होंगे।

आप कुछ-चंचल प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे। आप किसी के सहारे नहीं रहना चाहेंगे। आप में दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता होगी। आप अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रयत्तशील रहेंगे। आपकी कल्पना शक्ति बहुत तीत्र होगी। आपको जीवन के हर क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

आप गम्भीर-व्यवहारिक और यथार्थवादी व्यक्ति है। आप वातावरण को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। आधुनिकता एवं सौन्दर्य के प्रति विशेष रूचि रहेगी। आकस्मिक लाभ का सुयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों को प्रसन्‍न रखने में पारंगत होंगे। आपका परिचय क्षेत्र विस्तृत होगा। कई एक बार दूसरों के गलत फहमी के शिकार होंगे।

जीवन में कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु अपने आराध्य देव की अर्चना बराबर करें। जीवन में सफेद रंग के परिधान अधिकतम प्रयोग में लेवें। हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। बुध कवच का पाठ नियम संयम से करें। बुधवार के दिन व्रत रखें। असत्य बात न बोलें | परोपकारी बनें । सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">