आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
20 मार्च को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 20 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप बृहस्पति एबं चन्द्रमा ग्रह के पूर्ण प्रभाव में आजीवन रहेंगे। भावुक, कोमल व कल्पनाशील व्यक्ति होंगे।
अविश्वास की भावना अधिक रहेगी। आप अच्छे कलाकार व वैज्ञानिक बन सकते हैं | मानसिक शक्ति शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बेहतर रहेगी। विचारों में अस्थिरता का समावेश रहेगा। मुसीबत के समय हमेशा मुस्कराते रहेंगे। किसी भी कार्य को निस्वार्थ भाव से करेंगे। जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा। सौन्दर्य की ओर आपका झुकाब रहेगा।
यथार्थवादी होते हुए कल्पना लोक में खोये रहेंगे । किसी के मन की बात सहज ही जान लेंगे। अत्यधिक उदारता आपकी सफलता में बाधक रहेगा। जरा-जरा सी बात पर विचलित हो जायेंगे। किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहेंगे। किसी से अपना काम निकलवाना प्रमुख गुण होगा। छोटी-छोटी बातों से विचलित हो जायेंगे।
कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें। चाँदी का कड़ा दाहिने हाथ में पहने। याचक को निराश न करे। मान-मर्यादा का ख्याल रखें।
सोमवार का व्रत रखें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ओम सो सोमाय नमः
मास: अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, , 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन: सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, व, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
उपरत्न : मून स्टोन
अंक : १, 4, 7
जड़ी : अनार की जड़
दिशा : नेर्क्रत्य
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय- 20 जून से 20 जुलाई