राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ

आज 27 मार्च रविवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
 

आज 27 मार्च रविवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
 

मेष- किसी योजना की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील, कार्य प्रगति पर, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, स्वनिर्णय हितकर, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, यात्रा सुखद।

वृषभ- इच्छित पद की प्राप्ति, मनोनुकूल कार्यों में अनुकूलता, साहसिक प्रयास प्रगति पर, मनो-विनोद के अवसर सुलभ, धर्म अध्यात्म में रुचि, प्रसन्नता का माहौल।

मिथुन- कार्यों में व्यवधान, इच्छा की पूर्ति में बाधा, स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, दाम्पत्य जीवन में कटुता, स्वजनों में आपसी गलतफहमी के शिकार, व्यर्थ भ्रमण से हानि।

कर्क- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में प्रगति, विशिष्टजनों से सम्पर्क, आपसी संबंधों में सुधार, परिवार में सुख शांति, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, यात्रा का सुपरिणाम।

सिंह- आय के नवीन स्रोत, सामाजिक कृत्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि, आरोग्य सुख की प्राप्ति, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, उत्तरदायित्व की पूर्ति।

कन्या- परिस्थितियाँ अनुकूल, सुसंदेश की प्राप्ति से हर्ष, कार्यों के प्रगति हेतु प्रियजनों से विचार-विमर्श, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, लाभ का सुयोग, मित्रों का सहयोग।

तुला- बनी बनाई योजना किसी कारणवश अधूरी, वरिष्ठजनों की सलाह, व्यवसाय में निराशा, आरोग्य सुख में कमी, धनागम में व्यवधान, यात्रा सार्थक।

वृश्चिक- कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, अधिकारियों से सम्पर्क का लाभ, वाद-विवाद की निवृत्ति, वैवाहिक जीवन में मधुरता, पारिवार में खुशी का माहौल।

धनु- परिश्रम के अनुरूप सफलता, मांगलिक आयोजन सम्पादित, संतान पक्ष का उत्कर्ष, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क लाभदायी, मनोरंजन में अभिरुचि, हर्ष भी।

मकर- अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, आर्थिक प्रगति, स्वास्थ्य में सुधार, इच्छाशक्ति जागृत, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता।

कुम्भ- आरोग्य सुख में कमी, अभिलाषा की पूर्ति में वयवधान, पठन-पाठन में अरुचि, प्रेम संबंधों में कटुता, किसी से वाद-विवाद संभव, विरोधियों का वर्चस्व, धनहानि।

मीन- बुद्धि चातुर्य से तनाव में कमी, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास, नव समाचार से प्रसन्नता, जीवन साथी में सामंजस्य, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">