राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ

आज 7 अप्रैल गुरुवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

 

 

आज 7 अप्रैल गुरुवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष-  भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, व्यापारिक विस्तार, पुरातन विवाद का समापन, चित्त प्रफुल्लित, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, मानसिक शांति, यात्रा संतोषजनक।

वृषभ- अभिलाषा की पूर्ति का सुयोग, पारस्परिक सम्बन्धों में सुधार, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, सुख शांति का वातावरण, परिवार में मंगल आयोजन सम्पादित, खुशी।
 

मिथुन- आज दिन 9 बजे तक कठिनाइयां, व्यावसायिक असफलता, आरोग्य सुख में कमी, जोखिम से हानि, शेष समय अनुकूल, विचारित कार्यों में प्रगति।
 

कर्क- आज दिन 9 बजे तक लाभ में सहायक, स्वयं का निर्णय हितकर, यात्रा सुखद, शेष समय निराशाजनक, प्रगति में अड़चनें, वाद-विवाद से तनाव, अशांति भी ।
 

सिंह- योजना की पूर्ति हेतु प्रयलशील, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, आशानुकूल घटनाएँ घटित, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग।
 

कन्या- दिनचर्या व्यवस्थित, निजी जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, उच्चाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग, लाभ का मार्ग प्रशस्त।
 

तुला- आज दिन 9 बजे तक समय अशुभ, जोखिम से हानि, योजना की पूर्ति में बाधा, पदोन्नति में व्यवधान, शेष समय बेहतर, परिश्रम के अनुरूप सफलता, दाम्पत्य सुख।
 

वृश्चिक- आज दिन 9 बजे तक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, शारीरिक सुख की अनुभूति, प्रियजनों से सहयोग, व्यापार में धन निवेश, शेष समय असंतोषजनक, व्यर्थ भ्रमण।


धनु- निराशा का समापन, व्यवसाय में विस्तार, नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, सफलता का सुयोग, सुसमाचार की प्राप्ति, आकस्मिक लाभ, सद्विचारों का उदय।
 

मकर- समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न।


कुम्भ- आज दिन 9 बजे तक समय अशुभ, समस्याओं से चिन्तित, स्वयं का निर्णय अहितकर, शेष समय संतोषजनक, कार्य-व्यवसाय में उन्नति, धर्म के प्रति रुचि।
 

मीन- आज दिन 9 बजे तक समय शुभ, बकाए धन की प्राप्ति, आपसी प्रसन्नता, दाम्पत्य सुख, शेष समय संतोषजनक, परिवार में आपसी मतभेद, क्रोध की अधिकता।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">