09 अप्रैल 2024 मंगलवार का पञ्चाङ्ग और शुभ मुहूर्त।

09 अप्रैल 2024 मंगलवार का पञ्चाङ्ग और शुभ मुहूर्त।
 

॥ॐ श्रीगणेशाय नम:॥ 

॥श्रीसूर्यसिद्धान्तीय 🌞 काशीस्थ पञ्चाङ्ग॥

* विक्रम सम्वत - २०८१ "कालयुक्त नामक संवत्सर" 

* शक सम्वत - १९४६

* ऋतु    - वसन्त  
            
* मास व पक्ष – चैत्र शुक्लपक्ष  

वार       - मंगलवार 

तिथि    - प्रतिपदा (२२:०५ बजे तक)    
    
नक्षत्र    - रेवती (०८:२९ बजे तक) - (चन्द्रमा मीन राशि में ०८:२९ बजे तक तदुपरान्त मेष राशि में) 
 
करण १    - किन्स्तुघ्न (११:०९ बजे तक)   
करण २    - बव (२२:०५ बजे तक)
करण ३    - बालव (सूर्योदयपर्यन्त)   
  
योग      - वैधृति (१५:४० बजे तक)
        
* सूर्योदय    - ०५:४७ बजे
* सूर्यास्त    - १८:१५ बजे

* दिशाशूल     - उत्तर

विशेष : भारतीय नववर्ष आरम्भ, विक्रम सम्वत २०८१ वासन्तीय नवरात्र प्रतिपदा आज| कलश स्थापन, ध्वजारोपण, शैलपुत्री देवी दर्शन आदि| कलश स्थापन प्रातःकाल अथवा अभिजित मुहूर्त में करना चाहिए| आज दिन में १५:४० बजे तक वैधृति योग रहेगा इसलिए *कलश स्थापन हेतु सर्वोत्तम समय अभिजित मुहूर्त है, जो ११:३६ बजे से १२:२६ बजे तक रहेगा|

ख्रिष्टीय वर्षानुसार दिनांक ०९ अप्रैल २०२४ ई०

॥तन्मेमनः शिवसङ्कल्पमस्तु॥
    **********
(कृपया समय २४ घण्टे के प्रारूप में पढ़ें)