देश में पिछले माह यात्री वाहनों की थोक बिक्री 10.6 फीसदी बढ़ी : सियाम

 




नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स)। देश में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 10.6 फीसदी बढ़कर 4,17,705 इकाई पर पहुंच गई। फरवरी 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,77,689 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार फरवरी महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 35.2 फीसदी बढ़कर 18,71,406 इकाई हो गई जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 13,84,605 इकाई थी। इसके अलावा तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 29 फीसदी बढ़कर 74,573 इकाई हो गई, जो फरवरी 2025 में 57,788 इकाई थी। सियाम के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से विनिर्माण एवं निर्यात प्रभावित हो सकते हैं।

सियाम भारत में वाहन और इंजन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली एक शीर्ष संस्था है, जो नीति निर्धारण, तकनीकी प्रगति और टिकाऊ मोबिलिटी पर काम करती है। यह ऑटो उद्योग को सरकार के साथ जोड़ती है, वाहन सुरक्षा और स्थिरता के लिए जिम्मेदार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर