ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

 




नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारों ने लिवाली का जोर दिखाया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,699.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 268.82 अंक यानी 1.22 प्रतिशत उछल कर 22,374.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 46,893.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,317.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,935.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 116.72 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,564.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया के बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। एशियाई बाजार में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,083.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,484 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 107.85 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,859 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। सेट कंपोजिट इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 2.36 प्रतिशत उछल कर 1,438.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 129.20 अंक यानी 2.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,679.05 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 536.12 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,878.63 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,102.14 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.12 प्रतिशत उछल कर 4,923.30 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 216.98 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,051 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक