टॉप 10 में शामिल 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 64 लाख करोड़ की गिरावट, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान
नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल छह कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि चार कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में सोमवार से गुरुवार तक के कारोबार के बाद 64 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल को हुआ, जबकि नुकसान उठाने के मामले में आईसीआईसीआई बैंक दूसरे स्थान पर रही।
दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची चार कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ, जबकि इंफोसिस मुनाफा कमाने के मामले में दूसरे स्थान पर रही। इस सप्ताह के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मार्केट कैप में 64,734.46 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 44,828.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।
सोमवार से गुरुवार के बीच हुए कारोबार के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपये फिसल कर 10,20,420.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 12,845.81 करोड़ रुपये कम होकर 8,70,705.49 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,169.36 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,14,226.12 करोड़ रुपये के स्तर पर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,822.79 करोड़ रुपये गिर कर 11,56,195.90 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,349.59 करोड़ रुपये घट कर 4,85,190.60 करोड़ रुपये के स्तर पर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 553.84 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,41,015.31 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 22,359.78 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,87,028.43 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 12,374.76 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 5,27,409.43 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 6,575.43 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 4,97,111.62 करोड़ रुपये के स्तर पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,518.45 करोड़ रुपये बढ़ कर 18,28,034.07 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,28,034.07 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,56,195.90 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,20,420.26 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,41,015.31 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 8,87,028.43 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,70,705.49 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,27,409.43 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,14,226.12 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 4,97,111.62 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 4,85,190.60 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक