टॉप 10 में शामिल नौ कंपनियों के मार्केट कैप में 2.18 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट

 




नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल को हुआ। इसी तरह एचडीएफसी बैंक नुकसान उठाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल सिर्फ एक कंपनी के मार्केट कैप में इस सप्ताह के कारोबार के बाद पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस सप्ताह के कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 2,18,902.09 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 5,462.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच हुए कारोबार के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 55,852.12 करोड़ रुपये घट कर 10,71,853.25 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह सोमवार से शुक्रवार के कारोबार के बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 37,580.10 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,65,659.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 34,846.12 करोड़ रुपये कम होकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

वहीं बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 20,316.41 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 6,20,070.59 करोड़ रुपये के स्तर पर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 18,180.89 करोड़ रुपये की कमी के साथ 9,53,872.59 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 14,990.24 करोड़ रुपये फिसल कर 5,37,213.68 करोड़ रुपये के स्तर पर, लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 13,714.85 करोड़ रुपये घट कर 5,88,837.39 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 13,061.33 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,09,520.23 करोड़ रुपये के स्तर पर और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 10,360.03 करोड़ रुपये कम होकर 9,86,986.64 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,49,393.18 करोड़ रुपये के स्तर पर और पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,86,832.66 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 13,65,659.38 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 11,09,520.23 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,71,853.25 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,86,986.64 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 9,53,872.59 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 6,20,070.59 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,88,837.39 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,49,393.18 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,37,213.68 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक