एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 545-574 रुपये प्रति शेयर

 


नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स)। देश के सबसे बड़े लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सब्सिडियरी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एसबीआईएफएमएल) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 जुलाई को खुलेगा। निवेशक इसमें निवेश के लिए 16 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 545-574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड का आईपीओ 14 जुलाई, को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेश 13 जुलाई को इसमें निवेश के लिए बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 398-419 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके शेयर 21 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड का 1 रुपये फेस वैल्यू वाला ये इश्यू पूरी तरह से 20 करोड़ से ज्यादा शेयरों का ‘ऑफर फॉर सेल’ (ओएफएस) है, जिसमें इक्विटी का कोई नया इश्यू नहीं है। निवेशक इसमें निवेश करने के लिए कम से कम 26 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 26 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए 11,963 करोड़ रुपये जुटाने की है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड का ये ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए किया जा रहा है, जिसमें नेट ऑफर का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के लिए रखे हैं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) के लिए कम से कम 15 फीसदी और खुदरा निवेशकों के लिए कम से कम 35 फीसदी हिस्सा आरक्षित है।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। ये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की सब्सिडियरी कंपनी है। इस कंपनी को 1993 में एसबीआई म्यूचुअल फंड के लिए एसेट मैनेजमेंट का काम करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर