प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड का आईपीओ 7 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 118-124 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली/मुंबई, 02 सितंबर (हि.स.)। प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 07 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 09 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 118–124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड का आईपीओ 07 सितंबर को खुलेगा और 09 सितंबर को बंद होगा। इसमें निवेश के लिए एंकर निवेशक 4 सितंबर को बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 118–124 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड का यह आईपीओ 3,156.00 मिलियन तक का फ्रेश इश्यू है, जिसमें इन्वेस्टर शेयरहोल्डर-बायो ऊर्जा इंडिया इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कुल 2,856,869 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (ओएफएस) भी शामिल है।
कंपनी के अनुसार 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 120 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 120 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इसके शेयरों का एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 में बनी यह कंपनी रियल एस्टेट के क्षेत्र में बड़ी कंपनी है। ये कंपनी मुंबई की टॉप रीडेवलपमेंट कंपनियों में से एक है, जो मुख्य रूप से वेस्टर्न सबर्ब्स में किफायती, मिड और मास और एस्पिरेशनल घरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स करती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर