31 जुलाई तक आकलन वर्ष 2026–27 के लिए 5.9 करोड़ से ज्यादा आईटीआर हुए फाइल

 


नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। आकलन वर्ष 2026–27 के लिए शुक्रवार, 31 जुलाई, 2026 की निर्धारित अंतिम तिथि तक 5.9 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। इस समयावधि में अंतिम दिन (31 जुलाई) को ही 40 लाख से अधिक रिटर्न जमा किए गए हैं।

आयकर विभाग ने शनिवार को ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 जुलाई, 2026 तक 5.9 करोड़ से ज्यादा आईटीआर .फाइल किए गए है। पिछले साल, 16 सितंबर 2025 तक 7.3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। यह यह आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर फाइल करने की बढ़ाई गई तारीख थी।

विभाग के मुताबिक आकलन वर्ष 2026-27 के लिए बिना पेनल्टी और ब्याज के इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर)-1 और आईटीआर-2 को फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। ये उन करदाताओं के लिए था, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं करवाना है।

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में टैक्सपेयर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनका भरोसा और समय पर नियमों का पालन ही वह ऊर्जा देता है, जिससे भारत की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। आपका भरोसा और समय पर नियमों का पालन ही देश की तरक्की को आगे बढ़ाने वाली ऊर्जा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर