अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में 10 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 10 शेयर लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में कर सकते हैं एंट्री

 


नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। सोमवार यानी 29 जून से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह दस कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें दो कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष आठ आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले तीन आईपीओ में भी 29 और 30 जून तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह दस कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें चार कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की और शेष छह कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 29 जून को आस्था स्पिनटेक्स का 170 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 01 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 125 रुपये प्रति शेयर से लेकर 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 110 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 06 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

29 जून को ही एग्रो कमोडिटीज का 44.03 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी एक जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 66 रुपये प्रति शेयर से लेकर 70 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 06 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन ट्विंकल पेपर्स का 27.52 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 01 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 64 रुपये प्रति शेयर से लेकर 69 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 06 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 30 जून को क्रैटिकल टेक का 39.69 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 02 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 128 रुपये प्रति शेयर से लेकर 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन विनीत मोबाइल का 34.13 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 02 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 150 रुपये प्रति शेयर से लेकर 158 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

30 जून को ही संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स का 27.22 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 02 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 80 रुपये प्रति शेयर से लेकर 84 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

मंगलवार को ही सीमैक्स रिसोर्सेज का 19.74 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 02 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 134 रुपये प्रति शेयर से लेकर 141 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन अथर्व पॉलीप्लास्ट का 27 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 02 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 55 रुपये प्रति शेयर से लेकर 60 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अलावा 30 जून को ही एक और कंपनी तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज अपना 37.36 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर रही है। इस इश्यू में भी 02 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 220 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 01 जुलाई को नैक पैकेजिंग का 493.50 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 03 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 161 रुपये प्रति शेयर से लेकर 170 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 88 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 08 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 24 जून को सब्सक्रिप्शन लिए खुले सीएसएम टेक्नोलॉजी के 145.78 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 29 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 107 रुपये से लेकर 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 132 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 02 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 66 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी तरह 24 जून को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले श्रीप्रियंका जियो कॉमेक्स के 94.51 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी 29 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 207 रुपये से लेकर 212 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 02 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 28 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

इसके अलावा पिछले सप्ताह 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले क्रेजी स्नैक्स के 31.47 करोड़ रुपये के आईपीओ में मंगलवार यानी 30 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 39 रुपये से लेकर 42 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 3,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 03 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 17 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन यानी 29 जून को ही टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। कल ही अनुभव प्लास्ट के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद अगले महीने की पहले दिन यानी 01 जुलाई को एडविट ज्वेल्स और वाटरवेज लीजर टूरीज्म के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

01 जुलाई को ही बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर जिवियल इंडस्ट्रीज और रियासत लाइफस्टाइल के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इसके अलावा इसी दिन श्रीधर स्पिनर्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसके अगले दिन 02 जुलाई को सीएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयरों की एनएसई और बीएसई पर लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन श्रीप्रियंका जियो कॉमेक्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 03 जुलाई को क्रेजी स्नैक्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक