45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 भारत मंडपम में हुआ संपन्न

 




-आईआईटीएफ 2026 का 'विकास और विरासत' पर फोकस के साथ समापन

नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ -2026) शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मेले में भारत की समृद्ध विरासत, विविध उत्पादश् नवाचार और उद्यमशीलता की भावना एक साथ देखने को मिली।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित यह 14 दिवसीय मेला 14 नवंबर को शुरू हुआ था। एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोजन के रूप में, इस मेले ने उद्योग जगत, व्यापार निकायों, सरकारी संगठनों और उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां वे आपस में जुड़ सके, विचारों का आदान-प्रदान कर सके और व्यावसायिक अवसरों की तलाश कर सके। इसने भारतीय उद्यमों और वैश्विक बाजारों के बीच व्यावसायिक संबंध बनाने और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने में भी मदद की।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 14 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने क्षेत्रीय उत्पादों, स्थानीय उद्योगों, पारंपरिक शिल्प, संस्कृति, पर्यटन की संभावनाओं और विकास पहलों का प्रदर्शन किया। इस व्यापार मेले में भारत और विदेशों से 3,500 से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए। इस वर्ष मेले की थीम 'विकास और विरासत' थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर