हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस ने विवेक कन्नन को सीईओ नियुक्त किया
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस ने विवेक कन्नन को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वे सचिन पिल्लई की जगह लेंगे, जिन्होंने 29 अक्टूबर, 2026 को आवास वित्त कंपनी के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। कन्नन 2020 में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर कंपनी से जुड़े थे।
विवेक कन्नन की नियुक्ति पर हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के चेयरमैन धीरज जी हिंदुजा ने कहा कि उनके नेतृत्व में कंपनी अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत करेगी और ग्राहकों तथा हितधारकों को दीर्घकालिक मूल्य उपलब्ध कराएगी। पिल्लई कंपनी के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बने रहेंगे। वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले कन्नन कंपनी की बाजार में मौजूदगी मजबूत करने और सतत वृद्धि को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर