कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 17 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 402–424 प्रति शेयर

 




मुंबई, 14 जुलाई (हि.स)। कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 जुलाई को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 21 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 402–424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 402–424 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के 450 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों के 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। कंपनी के अनुसार 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 35 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 35 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इसके शेयरों के अलॉटमेंट को 22 जुलाई तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। इसके शेयरों की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई दोनों पर 24 जुलाई, 2026 को होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 2014 में बनी कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, कोयला निकालने, ओवरबर्डन हटाने, ट्रांसपोर्टेशन, रेक लोडिंग और रेल कोऑर्डिनेशन जैसी इंटीग्रेटेड कोयला माइनिंग और लॉजिस्टिक्स सर्विस देती है। कंपनी 1,911 गाड़ियों, प्लांट और मशीनरी का बेड़ा चलाती है। इसके अलावा यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी समेत कई ग्राहकों को सर्विस देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर