एक सप्ताह में 2,240 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी में 5,100 रुपये की तेजी

 


नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में आई तेजी का असर आज लगातार दूसरे दिन घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आ रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह चार दिन की स्थिरता के बाद आज चांदी के भाव में 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में आए उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

भाव में हुए इस बदलाव के बाद ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख बनने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 2,240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 2,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी भी फ्लैट ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में लगातार सपाट स्तर पर कारोबार करता रहा। हालांकि, आज की तेजी की वजह से चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,51,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक