घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में दिखी सांकेतिक तेजी
- साप्ताहिक आधार पर चांदी के भाव में 5 हजार रुपये की गिरावट आई
नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार दो दिन तक तेजी दिखाने के बाद सोने की कीमत में आज कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत चांदी के भाव में आज सांकेतिक तेजी नजर आ रही है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 360 रुपये प्रति 10 ग्राम लेकर 390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली तेजी नजर आ रही है।
कीमत में हुए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो लगातार उठापटक होने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई। चांदी भी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में सस्ता हो गया। कीमत में आई गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक