सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी गिरावट

 


- साप्ताहिक आधार पर 4,370 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में 15 हजार रुपये की गिरावट

नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज सोना 460 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 480 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं, चेन्नई में सोने का भाव 510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया है। चांदी की बात करें, तो इस चमकीली धातु की कीमत में आज 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के भाव में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 4,370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। चांदी भी उतार- चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में सस्ता हो गया। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक