सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
- साप्ताहिक आधार पर 2,020 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज एक बार फिर गिरावट का रुख बन गया। सोने की कीमत में आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज ये चमकीली धातु 560 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई। वहीं, चेन्नई में सोने की कीमत में आज 290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई।
भाव में आई कमी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,57,040 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में आई मामूली कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की सस्ती हो गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 1,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,57,190 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,57,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,57,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक