देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी

 


- एक सप्ताह में 2,130 रुपये तक महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में रविवार को गिरावट का रुख नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसके विपरीत चांदी के भाव में आज के कारोबार के दौरान 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक उछाल दर्ज की गई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें, तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी के भाव में भी उतार चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में उछाल दर्ज की गई। इस उछाल के कारण चांदी सप्ताहिक आधार पर 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,59,210 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक